लैट्रिन में झाग आना कौन सी बीमारी है?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 11:17

मल में झाग आना इन 3 गंभीर बीमारियों का है संकेत-

1. इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम-IBS

इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम, बड़ी आंत से जुड़ी बीमारी है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है। इसमें पेट मे ऐंठन और दर्द होता है। साथ ही दस्त या कब्ज, सूजन, गैस और थकान जैसी समस्याएं होती हैं। इसमें गोभी, कार्बोनेटेड पेय और बीन्स जैसी चीजों के कारण मल में झाग होता है।

2. पैंक्रियाटाइटिस-Chronic pancreatitis

पैंक्रियाटाइटिस, पैंक्रियाज से जुड़ी बीमारी है जो कि पाचन तंत्र का हिस्सा है। इसकी भूमिका भोजन को पचाने वाले एंजाइमों को छोड़ना और आपके शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना है। ऐसे में खाना जब सही से नहीं पचता है तो ये मल में प्रोटीन और फैट को लीक कर देगा और इससे मल में झाग आ सकता है।

3. सिस्टिक फाइब्रोसिस-Cystic fibrosis

सिस्टिक फाइब्रोसिस, एक गंभीर डिसऑर्डर है जो उन कोशिकाओं को बुरी तरह से प्रभावित करता है जो डाइजेस्टिव जूस, पसीना और बलगम पैदा करती हैं। इस डिसऑर्डर की वजह से मल में झाग आ सकता है। ऐसे में इन बीमारियों का ध्यान रखते हुए अपने डॉक्टर को दिखाएं और जल्दी से इन बीमारियों का इलाज करवाएं। ताकि, समस्याएं और तेजी से न बढ़ें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info